युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर, खीरी (उ0प्र0)। सांसद रेखा अरुण वर्मा के दूसरी बार सांसद बनने पर उनका हार्दिक स्वागत अभिनन्दन समारोह पूर्वक गोला के पटेल संस्थान में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुर्जनलाल वर्मा एव संचालन शिक्षक पारस वर्मा ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यर्पण के उपरांत हुआ।मख्य अतिथि सांसद महोदया ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।उन्होनें सर्व समाज के सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक, शैक्षिक विकास को रेखांकित करते हुये सर्व समाज के लोगों को जागरूक करने पर वल दिया। उन्होंने समाज के लोगों को आगे बढ़ने के लिये सामाजिक चिंतन करते हुये मेहनत , लग्न ,ईमानदारी से काम करने सेवा भावी व मृदु भाषी बनकर अपनी उपयोगिता बढ़ाने का संदेश दिया। अटेवा मंच के शिक्षको ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सांसद को सौपा। सांसद को कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण की टीम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अपना दल राजीव पटेल, रामनिवास वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष उप्र स ग्रा बि बैक सुर्जन लाल वर्मा ,जिला महामंत्री मनोज वर्मा,अशोक कनौजिया,अरविंद पटेल ,रामकुमार वर्मा,आनन्द वर्मा, मूलचंद ने सम्बोधित किया।इस मौके पर जितेंद्र वर्मा,डॉ राम शरण कपिल वर्मा,पंकज वर्मा, भेखराम, प्रमोद वर्मा स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment