अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, विशेश्वरगंज(बहराइच) उ0प्र0। शनिवार को संविलयन विद्यालय रमनगरा में बाल संसद के गठन के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ।निर्वाचन में सर्वेश शुक्ला प्रधान मन्त्री और शिवानी विश्वकर्मा उपप्रधान मंत्री निर्वाचित घोषित हुई।
निर्वाचन अधिकारी नीलेश गौढ़ ने जानकारी दी है कि शनिवार को बाल संसद के लिये प्रधान मंत्री ,शिक्षा मंत्री ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री सांस्कृतिक कार्यक्रम ,अनुशासन एवं ब्यवस्था ,एवं पुस्तकालय मंत्री पदों के लिए मतदान हुआ।प्रधान मंत्री पद पर सर्वेश को 35 और बन्दना को 29 तथा राम सुरेश को 28 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार सर्वेश को प्रधान मंत्री व बन्दना को उपप्रधान मंत्री घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री पद पर मनीषा शुक्ला ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री साक्षी तिवारी, पुस्तकालय मंत्री कुलदीप गौतम ,अनुशासन एवं ब्यवस्था मंत्री कोमल पांडेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री शबनम तथा सूचना मंत्री राम सुरेश को चुना गया। निर्वाचन अधिकारी श्री गौढ़ ने बताया कि बाल संसद के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण गुरुवार 3 अक्टूबर को संपन्न होगा।

No comments:
Post a Comment