अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। श्री नवयुवक राम लीला समिति भूपगंज बाजार के तत्वावधान में आयोजित 58वे श्री रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक सम्पन्न हो गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान समिति अध्यक्ष मनोज सोनी उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,कोषाध्यक्ष मनोज चांडक महामंत्री रोहित शुक्ल व आनंद शुक्ल ,प्रबंधक पंकज कसेरा , व संयोजक राहुल सोनी रहे।बाजार के प्रमुख पुरोहित राम जी पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न भूमि पूजन कार्यक्रम में रामलीला मंच की भूमि का पूजन कर रामलीला मंच के लिए स्तंभ स्थापित किये गए।समिति प्रवक्ता आलोक शुक्ल ने जानकारी दी है कि रामलीला का आयोजन शुक्रवार की रात आठ बजे से होगा।जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध संत मौनी महाराज जी द्वारा मंच का फीता काटकर किया जायेगा। 27 सितम्बर से 7 अक्टूब्र तक प्रतिदिन रामलीला मंचन ,8 अक्टूबर को रावण वध,9 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा 10 अक्टूबर को राजतिलक समारोह का रंगारंग आयोजन होगा।इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष शुक्ल ,दानेंद्र शर्मा संचालक उमेश तिवारी ,ब्यास गोविद शुक्ल व दशहरा प्रभारी चिंताराम रमन अरोरा ,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



No comments:
Post a Comment