ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मंडल) उ0प्र0। थाना के माधोटांडा क्षेत्र के पीलीभीत माधोटांडा हाईवे रोड सिद्धबाबा के निकट माला जंगल कंपार्टमेंट 123 में सोमवार को नरेश चंद्र का शव मिला था,सोमवार को नवाबगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थाना माधोटांडा पुलिस के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है,माधोटांडा पीलीभीत हाइवे सिद्धबाबा के करीब रोड से उत्तर दिशा में जंगल मे अंदर जाने बाली रास्ते से नरेश को ले जाकर उसका शव रास्ते से पूरब डेढ़ सौ मीटर दूर जंगल में फेंका गया था,ये जंगल का क्षेत्र टाइगर रिजर्ब होने की बजह से इस जगह लोगो का आवागमन ठप रहता है, इसी रास्ते से टाइगर को निकलते हुए राहगीरों ने कई बार देखा,इसके बावजूद भी बेखोफ बदमाशों ने इस सुनसान जंगल मे घटना को रात में अंजाम दे दिया,नरेश का शव पाँचवे दिन मिलने से वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी की पोल खोल कर रख दी,इससे साफ जाहिर होता कि वन विभाग का कोई भी कर्मचारी पांच दिन तक उस रास्ते से नही निकला अगर वनकर्मी अपनी ड्यूटी को पूर्णता निभाते तो नरेश का शव पांच दिन से पहले मिल जाता और शव में कीड़े नही पड़ते।
वन दरोगा रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि ये जगह माला धमेला कंपार्टमेंट 123 में आती है यहां पर टाइगर देखा जाता है, ये रास्ता दो किलोमीटर अंदर जंगल मे जाकर बंद हो जाता है,बारिश होने की बजह से हम लोग उधर कई दिनों से नही पहुँच पाए जिस जगह शव मिला है।

No comments:
Post a Comment