गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश की जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर के थाना माधोटांडा में पीस कमेटी की बैठक की गई , बैठक में क्षेत्र में मनाए जाने वाले त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा आदि को लेकर चर्चाएं हुई, तथा कलीनगर में होने बाले रामलीला के मेला के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 अक्टूबर को मेले का आयोजन हो रहा है, मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसको लेकर पीस कमेटी की चर्चा की गई, बैठक में तहसील कलीनगर एसडीएम हरिओम शर्मा, पूरनपुर क्षेत्राधिकारी कमल सिंह, थाना माधोटांडा कोतवाल केशव कुमार तिवारी, कलीनगर चौकी इंचार्ज बालक राम, थाना माधोटांडा समस्त स्टाफ, तथा तहसील कलीनगर के सम्मानित व्यक्ति मेला अध्यक्ष कैलाश पासवान, पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, चेयरमैन ताहिर खान, छत्रपाल, राजीव राठौर, अरविंद राठौर, इजहार खान आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment