युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर-खीरी, उ0प्र0। ममरी सफल किसान बाजार के पिपरिया डीह में खुले 348 वे किसान सेवा केंद्र का उदघाटन दर्जा राज्य मंत्री वाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्या डॉक्टर प्रीति वर्मा ने फीता काट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भदौरिया व संचालन सफल शक्ति ग्रुप केआशुतोष यादव ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण के उपरांत हुआ।मुख्य अतिथि डॉ प्रीति वर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसान दूसरे को कुछ देता है,कुछ देने से सुख मिलता है।इसलिए खेती किसानी गर्व का काम है। रासायनिक उर्वरकों खादों एव कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से कृषि का उत्पादन प्रभावित हुआ तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कमजोर हुई है।ऐसे में किसान सन्तुलन का तरीका अपनाते हुये जैविक खाद को अपनाएं एव मृदा परीक्षण कराएं। सेल्स मैनेजर कपूर ने उन्नति शील किसान नीरज वर्मा,शनि वर्मा,अमर सिंह,कपिल आदि को किसान किट देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को वीर सिंह चौहान,विनोद सिंह,शशिधर मिश्र,प्रमोद सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment