Sunday, September 22, 2019

हरियाणा मजदूरी को गई महिला की दिल्ली में दौरान इलाज संदिग्धमौत

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास निवासी रामवती पत्नी कालीचरन वर्मा घर से एक माह पूर्व हरियाणा मजदूरी करने को कहकर गई थी,उसकी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई,स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वही उसका पोस्टमार्टम कराया है ,शनिवार को उसके परिजन शव लेकर गांव पहुचे तभी घर मे चीख पुकार मच गई,घटना को लेकर मामला संदिग्ध लग रहा है।

           बुधवार को थाना माधोटांडा पुलिस के पास सूचना आई कि नीलम पत्नी कलीचरन जमुनियां की महिला दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती है, जमुनियां पुलिस चौकी में तैनात दीवान तारकेश्वर ने गांव में तलाशना शुरू किया पता नही चल सका,तो अस्पताल में भर्ती महिला का फोटो के द्वारा रामवती पत्नी कलीचरन के नाम से पुष्टि हुई,पुलिस सूचना के बाद परिजन दिल्ली पहुचे जहा उनको अस्पताल से जानकारी मिली कि उसकी तीन दिन पहले मौत हो गई,तभी परिजनो ने पुलिस की मदद से शव को मोर्चरी से लेकर एम्बुलेंस के द्वारा शनिवार देर शाम को गांव जमुनियां पहुच गए,शव पहुचते घर मे कोहराम मच गया, मृतका रामवती के तीन पुत्री दो पुत्र सहित 5 बच्चे है। थाना इंद्रप्रस्थ दिल्ली एस आई गजराज सिंह ने बताया कि- नीलम पत्नी कालीचरन नाम से महिला को लोकनायक हॉस्पिटल में 16 सितंबर को भर्ती करा कर कोई चला गया था 19 सितंबर को महिला की अस्पताल में मौत हो गई महिला केसर की शीशी साइट में चोट के निशान थे पोस्टमार्टम कराया गया इससे पहले महिला को अरुणा आसफ अली गवर्नमेंट हॉस्पिटल नई दिल्ली मैं भी भर्ती कराया गया था।


"पति बनकर अस्पताल में महिला का नाम बदलकर कराया भर्ती, पैसा लाने के बहाने को लेकर अस्पताल से हुआ फरार।"
जमुनियां निवासी रामवती पत्नी कलीचरन रक्षाबंधन के कुछ दिन बाद मजदूरी करने के लिए हरियाणा जाने की बात को कह कर घर से चली गई थी 16 सितंबर को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में किसी ने पति का नाम कालीचरन बता कर अस्पताल में भर्ती कराया था,और डॉक्टर से पैसे का इंतजार कर  वापस लौट के अस्पताल आने को कहकर फरार हो गया,वापस लौट कर अस्पताल नही पहुचा, महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले अरुणा असफ अली गवर्नमेंट हॉस्पिटल दिल्ली में महिला को उपचार के लिए भर्ती भी कराया गया था कोई सुधार न होने पर लोकनायक अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया, जहा इलाज के दौरान 19 सितंबर को महिला की मौत हो गई बुधवार को माधोटांडा पुलिस ने मामले की परिजनों को सूचना दी थी।

No comments:

Post a Comment