धर्मेंद्र कुमार साहू (NNI Coverage संवाददाता)
इंडोनेपाल बॉर्डर/बहराइच, उ0प्र0। रुपईडीहा थाने से सिपाही रंजय लाल साहनी का मोह भंग नही हो रहा है। गत 18/19 अगस्त की रात एसपी बहराइच डॉ0 गौरव ग्रोवर ने रुपईडीहा थाने में तैनात सिपाही रंजय लाल साहनी का रामगांव थाने में तबादला किया था। रुपईडीहा थाने से रवानगी होने के बाद भी अभी तक रामगांव थाने में सिपाही रंजय लाल साहनी ने नही कराई आमद। बीते एक माह पूर्व ग्रामीण एसपी ने सिपाही रंजय लाल साहनी की नानपारा कोतवाली में रात में लगाई थी क्यूआरटी डयूटी। करीब डेढ़ माह से अधिक हो जाने के बाद भी क्यूआरटी ड्यूटी से नानपारा कोतवाल भी रंजय लाल साहनी की रवानगी नही हो रही है। एक स्थानीय नेता व एक चाटुकार के शह पर नानपारा कोतवाली से सिपाही रंजय लाल साहनी की रवानगी नही की जा रही है। अपना ट्रांसफर रुकवाने को लेकर सिपाही स्थानीय नेताओं के चक्कर लगा रहा है। बहराइच में तबादला नीति का खुला उलंघन हो रहा है।

No comments:
Post a Comment