सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा कोतवाली परिसर में बुधवार की दोपहर स्वयं सेवा संस्था प्रभात तारा समाज कार्य केन्द्र की ओर से महिला सुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन संस्था की कोआर्डिनेटर सिस्टर मारिया गौरेती और सुभाष चौधरी, जाजिया अजीज, अर्शिया अजीज और जुबैर खान के संयुक्त प्रयास एवं गोष्ठी क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर, गुलालपुरवा, जुलाहनपुरवा, बेलवा, लखैय्या कलां, गंगापुरवा, हाड़ा, सिन्दुरी, भज्जापुरवा सहित 30 गांव की लगभग 350 महिलाओं ने भागीदारी की।
गोष्ठी को सभासद शत्रोहन वीर बहादुर सिंह, कोतवाल सन्तोष सिंह, पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू, 8 दरोगा सुधीर शुक्ला, एवं कोतवाल अपराध मृत्युन्जय पाठक ने गोष्ठी को सम्बोधित करके महिला सुरखा के उपाय, बचाव के तरीके, डायल 100, 198 आदि पर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि कभी भी कही कोई घटना हो तो तुरन्त पुलिस को सूचित करके सहायता ले। हमेशा जागरूक और सर्तक रहे अगर कोई रास्ते में छेड़छाड करता है तो उसे वैसे जाने न दे तुरन्त परिजनो और थाने को सूचित करें।


No comments:
Post a Comment