Wednesday, September 25, 2019

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार : एसडीएम नानपारा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा सहित सभी त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं यह बात  एसडीएम नानपारा  राम आसरे वर्मा ने कही वह पीस कमेटी की बैठक पुलिस चौकी राजा बाजार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमेशा नानपारावासी अच्छी तरह सकुशल त्यौहार मना कर  मिसाल पेश करते है  ऐसी मिसाल पुनः पेश करे।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविन्द्र  सिंह ने कहा की हमेशा की तरह मिलजुलकर त्योहार  मनाएं  उन्होंने कहा कि किसी भी समय प्रशासन का सहयोग आप लोग ले सकते हैं कोई समस्या हो तो तुरंत बताएं।सीओ अरुण चंद ने भी त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए हर हाल में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। 
त्योहार को लेकर  कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे ।रामलीला कमेटी के अजय गुप्ता ने दसहरा पर्व के मद्देनजर महत्वपूर्ण विंदु रखे।सफीक कुरैसी ने गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखने में सभी के सहयोग की सराहना की।इस दौरान प्रेम नाथ मिश्रा, राम विलास  लोधी,भाजपा नेता आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव,आशीष पांडे,धर्मेंद्र गुप्ता, पवन सिंह,नसीम चौधरी सहित पालिकाध्यक्ष अब्दुल मोईद,ईओ अशोक कुमार तिवारी,इंस्पेक्टर संतोष सिंह,  कस्बा चौकी इंचार्ज सुधीर शुकला, राजाबाजार इंचार्ज चन्द्र प्रकाश यादव सहित तमाम गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment