अय्यूब अंसारी/शकील अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। जनपद की एक मात्र आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा जो खुलेआम केंद्र व राज्य सरकार की यौजना स्वक्षय भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रही है ज्ञात हो कि क़स्बा जहाँ एक तरफ अतिक्रमण के कारण चर्चा में रहता है वैसे ही यह गन्दगी के कारण भी चर्चा में बना रहता है।
नगर के सभी वार्डों में जगह जगह गन्दगी का साम्राज्य स्थापित है कहने को तो नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं मगर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है।
जहाँ एक तरफ नगर वासी अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ गन्दगी से भी जूझ रहे हैं हफ़्तों वार्डों में कूड़ा करकट नहीं उठाया जाता है और नगर सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करते हैं तो उसकी गन्दगी बीच रोड पर ढेर कर देते हैं और हफ़्तों उठाने नहीं आते है जिससे राहगीरों खासकर छोटे बच्चों और महिलाओं को समस्या होती है अगर इस बीच बारिस हो जाती है तो निकली गई गन्दगी पुनः उसी नाली में बह जाती है।
नगर में व्यप्त गन्दगी के कारण मच्छरों के साथ ही खसरा आदि का प्रकोप वर्तमान समय में नानपारा में फैला हुआ है मगर नगर वासियों की इस समस्या पर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है नगर के लोगों के साथ ही क़स्बे के समाजसेवी शौकत अली फ़ैज़ी,पूर्व अध्यक्ष प्रत्यासी डॉ सकील अंसारी,हाजी मोहम्मद यूसुफ़,मनोज कुमार, शिव मंगल,शहाना खातून,डॉ मोहम्मद रफ़ी,पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी शादाब खान,एडवोकेट मुजीब खान,अमीरका प्रसाद,चाँद खान,पूर्व अध्यक्ष प्रत्यासी मोहम्मद हमजा रैनी, केसव पाण्डेय, रिज़वान शेख आदि ने नगर पालिका परिषद नानपारा प्रसासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।







No comments:
Post a Comment