Monday, September 2, 2019

बच्चा चोरी की अफवाह से बचने के लिए युवक ने बांटे पर्चे

मुन्ना खान/यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। थाना प्रभारी मितोली अनिल कुमार सैनी ने क्षेत्र में व्हाट्सएप एवं अशिक्षित लोगों द्वारा फैलाई जा रही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से दूर रहने की नागरिकों से अपील की तथा नागरिकों को पर्चा छपवा कर बांटे गए पर्चे में पुलिस अधीक्षक खीरी पुलिस उपाधीक्षक मितौली तथा थाना प्रभारी मितौली के नंबर भी दिए गए हैं इस तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है कोई इस प्रकार की घटना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का नाम तत्काल पुलिस को दें थाना प्रभारी ने भीखमपुर पुलिस पिकेट व कस्ता पुलिस पिकेट मढ़िया पुलिस चौकी को अपील भिजवा कर आम नागरिकों को संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment