Sunday, September 15, 2019

नायब तहसीलदार का रिटायर होने के बाद भी तहसील से लगाव

बंशीलाल (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कौशांबी, उ0प्र0। मंझनपुर सदर तहसील में तैनात रहे एसडीएम के खासमखास कहे जाने वाले नायब तहसीलदार कृष्ण चन्द्र मिश्र रिटायर होने के बाद भी तहसील में बरकरार है एवं तहसील से ऐसा लगाव लगा कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन तहसील के जिम्मेदार अधिकारी होने का अभी भी दावा कर रहे हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण है पश्चिम शरीरा कस्बे में एक दंगल का समापन समारोह में एसडीएम सतीश चन्द्र के साथ पहुंचकर एक मजिस्ट्रेट की हैसियत से समापन समारोह में शामिल हुए जो चर्चा का विषय बना है।
मजेदार बात तो यह भी है कि उक्त नायब तहसीलदार बाकायदा एसडीएम के सरकारी वाहन से घूमते कभी भी देखा जा सकता है। चर्चाओं पर नजर डालें तो खबर यह भी है कि तहसील के  उल्टे-सीधे कार्यों में माहिर हैं नायब तहसीलदार जो कि मुख्यालय पर अवैध ढंग से जमीनों को भूमाफियाओं से मिलकर काफी खेल कर चुके हैं, क्योंकि अभी भी एसडीएम व तहसील कर्मी उक्त नायब तहसीलदार के इशारे पर ही काम कर रहा है। जबकि रिटायर होने के बाद भी सरकारी बंगला पर कब्जा जमाए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment