Wednesday, September 25, 2019

बहराइच के रिसिया में नाम के लिए लगा हुआ है एटीएम

प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया, बहराइच (उ0प्र0)। जिले के रिसिया नगर पंचायत में तीन एटीएम लगे हुए हैं लेकिन एक भी एटीएम सही से काम नहीं कर रहा है जब इसकी जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि एक ए टीएम आर्यावर्त बैंक का है जो कभी खुलता ही नहीं है और दूसरा एटीएम मुस्तफा हॉस्पिटल में बना हुआ है एटीएम में कभी पैसा ही नहीं रहता है और तीसरा एटीएम एसबीआई बैंक का है जोकि बाबा पेड़ा चौराहा पर स्थित है वहां पर भी कभी पैसा नहीं रहता है आलम यह है कि रिया में अगर कोई बाहर का व्यक्ति या कोई अन्य आता है और अगर उसे पैसे की जरूरत पड़ती है तो कोई एटीएम काम नहीं करता है जिससे परेशानी का सबब बना हुआ है अगर किसी की परेशानी गंभीर है तो फिर उसको पैसे कौन देगा एटीएम केवल नाम के लिए बना हुआ है पैसे से तो मुलाकात ही नहीं होती है जिसके लिए एटीएम धारकों को बैंक व बहराइच के चक्कर लगाने पड़ते हैं तब जाकर उनको पैसे मिलते हैं रिसिया के एटीएम में गार्ड तैनात हैं और पैसे नहीं रहते हैं तो फिर क्या गार्ड को क्या उसकी दीवार की रखवाली के लिए पैसे देते हैं जब एटीएम में पैसा ही नहीं है इतनी दुर्दशा है रिसिया नगर पंचायत की जनता त्रह त्रह कर रही है।

No comments:

Post a Comment