सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। छबीले बाबा के विरुद्ध कार्यवाही के लिए ग्राम पतरहिया के दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी नानपारा के यहां शनिवार की शाम प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया, गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग की संभावना में निरुद्ध किया है। पथरिया निवासी रीना देवी, राजेश, नानहू, सत्यनाम, बैठू, आलम, जगदीश, राम सहारे, रेखा देवी और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा गांव के बाहर बनी मंदिर में दबंगई के बल पर रहता है बाबा शातिर अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उक्त कथित बाबा के खिलाफ खैरीघाट थाने में कई मुकदमे भी दर्ज है बाबा के पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं है इसके अलावा ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बाबा के पास अवैध रुप से बारह बोर की एक बंदूक भी है। बाबा ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रुप से कब्जा भी कर रक्खा है गांव की महिलाओं ने बाबा पर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ भी करता है ग्रामीणों के प्रदर्शन और ज्ञापन बाद उपजिलाधिकारी नानपारा डाक्टर संतोष कुमार उपाध्याय ने 107/116 सीआरपीसी के तहत पुलिस हिरासत में भेजते हुये मामले की जांच करवाकर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही है फिलहाल ग्रामीण छबीले बाबा के आंतक से भयभीत हैं।

No comments:
Post a Comment