राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा(बहराइच) उ0प्र0। जनपद के क़स्बा नानपारा में और आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की आड़ में मेडिकल स्टोर पर झोला छाप डॉक्टर डॉक्टरी करते हैं इससे सरकार के राजस्व की चोरी तो यह झोला छाप करते ही है साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही आर्थिक रूप से सोषड़ करते हैं यह झोला छाप मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्राप्त करते हैं और बहुत ऐसे भी हैं कि दूसरे का मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किराये पर लेकर मेडिकल स्टोर खोलते हैं और वही पर निजी क्लीनिक चलाते हैं इनके पास कोई भी चिकित्सीय डिग्री नहीं होती है नानपारा क़स्बे में बहुत ऐसे मेडिकल स्टोर चल रहे हैं जहाँ पर डॉक्टरी की जाती है कई ऐसे भी झोला छाप हैं जिनके परिवार में कोई कभी स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी रह चुका है उनके परिवार के लोग मेडिकल की आड़ में निजी नर्सिंग होम चला रहे हैं।
कस्बे में अनगिनत झोला छाप डॉक्टर खुलेआम बगैर किसी डर के क्लीनिक के नाम पर गोरखधंधा करते हैं। बहुत से बंगाली डॉक्टर कस्बें में अपना क्लीनिक चला रहे हैं यह झोला छाप कम पढ़े लिखे मरीजों को अपना शिकार बनाते हैं और ईलाज के नाम पर मरीजों की जेबें खाली कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं कई बार तो ऐसा देखने को मिलता है कि जब तक मरीजों के परिजनों के पास पैसा होता है यह झोला छाप इलाज के नाम पर जमकर पैसा वसूलते हैं और जब मरीज की हालत गंभीर हो जाती है तो यह अपने हाथ खड़े कर लेते हैं और कहते हैं कि कहीं और ले जाओ इन झोला छापों के इलाज से कभी कभी मरीज़ की जान भी चली जाती है मगर कम पढ़े लिखे और ग्रामीण क्षेत्रों के होने के कारण मरीजों के परिजन कहीं शिकायत भी नहीं करते है।
विगत कुछ दिनों पूर्व चिकवा टोला में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया मेडिकल स्टोर के नाम से चल रहे निजी क्लीनिक पर विगत दिनों पूर्व गलत इलाज के कारण 11 माह के एक बच्चे की मौत हो चुकी है इस मेडिकल स्टोर का संचालक बंगाल के किसी जगह से आकर क़स्बे में बसा है और लगभग 20 वर्षो से मेडिकल की आड़ में क्लीनिक चला रहा है कई बार इसके क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है मगर इसका कोई कुछ नहीं कर सका यह आज भी खुलेआम डॉक्टरी कर रहा है और मरीजों की ज़िन्दगियों के साथ खिलवाड़ कर रहा है कस्बें में मोहल्ला पुरानी बाजार ,कल्लन खां मोहल्ला,कसाई टोला,राजा की कोठी,चिकवा टोला,घसियारी टोला,संगत टोला,आदि मोहल्लों में झोला छापों की भरमार है कब्रिस्तान के गेट पर शाहीन हॉस्पिटल के नाम से झोला छाप अपना नर्सिंग होम चला रहा है।
पानी टंकी रोड पर तान्या मेडिकल स्टोर पर निजी नर्सिंग होम चल रहा है जहाँ पर महिलाओं का इलाज किया जाता है प्रसव केश,गर्भ का गिराना जैसे गैर कानूनी कार्य यहाँ पर किया जाता है यहाँ पर डॉक्टरी करने वाली महिला के पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं है नर्सिंग होम संचालक की सास पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में ए एन एम थी वर्तमान समय में वह रिटायर्ड हो चुकी हैं पहले वह इस अवैध नर्सिंग होम का सञ्चालन करती थी वर्तमान समय में उनकी बहू इस अवैध नर्सिंग होम का संचालन कर रही है शाहीन अस्पताल का संचालक पूर्व में जिला अस्पताल में तैनात रहे एक चिकित्सक का पुत्र है कस्बें के मुख्य मार्ग पर कई झोला छाप डॉक्टर बगैर किसी के डर से क्लीनिक चला रहे हैं।
बहराइच बस स्टैंड के पीछे सिंधी होटल की गली में निजी नर्सिंग होम चल रहा है जहाँ पर अनपढ़ महिला प्रसव के साथ गर्भपात का गैर कानूनी कार्य कर रही है इस नर्सिंग होम का संचालक कोई बहराइच निवासी है जो खुद को mbbs डॉक्टर बताता है इससे पूर्व भी इसी स्थान पर कई फर्जी चिकित्सक अपना नर्सिंग होम चला चुके हैं इस स्थान पर फर्जी चिकित्सक कुछ समय तक अपना फर्जी नर्सिंग होम चालू करते हैं और मरीजों को लूट खसोट कर नर्सिंग होम बंद कर गायब हो जाते हैं और कुछ समय बाद पुनः कोई फर्जी डॉक्टर आता है और अपना नर्सिंगहोम खोलकर बैठ जाता है।
पुरे तहसील क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में फर्जी चिकित्सक ,फर्जी मेडिकल,फर्जी नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चल रहे हैं मगर स्वास्थ्य विभाग इस तरफ से आँखे बंद किए हुए है जिससे फर्जी नर्सिंग होम संचालक,फर्जी क्लीनकों के संचालक,फर्जी मेडिकल स्टोर संचालकों का हौसला और बढ़ता जा रहा है और जमकर मरीजों का आर्थिक रूप से सोषड़ कर रहे हैं।




No comments:
Post a Comment