Saturday, September 28, 2019

क्षेत्र में महीनों से सफाई न होने से रोड जाम कर किया प्रदर्शन

प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच जिले में नानपारा तहसील के मटेरा कस्बे में 3 महीने से सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। सफाई कर्मियों की हीला हवाली व प्रधान प्रतिनिधि के संरक्षण के कारण कोई सफाई कर्मी कस्बे में सफाई करने नहीं आ रहा है। नवरात्रि में होने वाली पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। 
कस्बे में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से आक्रोशित लोगों ने मटेरा-नवाबगंज रोड पर शनिवार को सुबह बल्ली डालकर धरना प्रदर्शन किया गया। मटेरा चौकी प्रभारी  ए्सएन यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, किन्तु लोग नहीं माने। बाद में नानपारा के सीओ नानपारा ने फोन पर कहा कि वे अपरान्ह तीन बजे मटेरा-नवाबगंज पहुंच कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग एक घंटा बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस मौके पर रामकुमार साहू, अमरजीत सिंह, आयुष अग्रवाल, छंगा मोदनवाल,  शिवम किशन, काशी मोदनवाल आदि कस्बे वासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment