Monday, September 30, 2019

मदर टेरेसा फाउंडेशन देवी पाटन मंडल के पदाधिकारी मनोनीत

कृष्णा वर्मा (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच (उ0प्र0)। मदर टेरेसा फाउंडेशन देवी पाटन मंडल का संग़ठन विस्तार शुरू कर दिया गया है राष्ट्रीय संस्थापक मोहम्मद अरशद खान राष्ट्रीय चेअरमैन डॉ नासिर खान ने प्रेस नोट के जरिये बताया  कि नानपारा निवासी पूर्व अध्यक्ष प्रत्यासी नगर पालिका परिषद शौकत अली फ़ैज़ी को प्रदेश महासचिव नानपारा के ही निवासी पूर्व सपा नगर अध्यक्ष राशिद अली को देवी पाटन मंडल का चेअरमैन मनोनीत किया है  इसी क्रम में मंडल चेअरमैन राशिद अली ने  मोहल्ला बेलदारन टोला राजा कोठी नानपारा निवासी अमीर हसन कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अतीक अहमद पुत्र अहमद हसन को देवी पाटन मंडल का वाईस चेअरमैन मदर टेरेसा फाउंडेशन, पुरानी बाजार निवासी पेशे से चिकित्सक डॉ मोहम्मद रफ़ी पुत्र मोहम्मद सफी को मंडल सेक्रेट्री, मोहम्मद कय्यूम खान पुत्र मोहम्मद रईस खान निवासी चफरिया बाजार विकास खंड मिहीपुरवा को विधानसभा चेअरमैन बलहा  मोहम्मद शब्बीर खान पुत्र शफीक खान निवासी नाज़िरपुरा वेस्ट को सदर चेअरमैन बहराइच ,एडवोकेट अज़ीज़ अहमद पुत्र अज़ीम अहमद निवासी मोहल्ला मीर खेल पूरा कवाबची गली बहराइच को प्रसासनिक महासचिव देवी पाटन मंडल ,सहाबुद्दीन खान पुत्र फरीदुद्दीन खान निवासी भिस्ती टोला क़स्बा नानपारा को नगर चेअरमैन नानपारा को  राष्ट्रीय संस्थापक अरशद खान,राष्ट्रीय चेअरमैन डॉ नासिर खान,प्रदेश महासचिव शौकत अली फ़ैज़ी की संस्तुति के बाद यह ज़िम्मेदारी दी गई है और नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को मदर टेरेसा फाउंडेशन को मजबूत करने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य और जनसमस्याओं पर आवाज़ बुलंद करने के साथ पीड़ितों को न्याय देने का कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया है मंडल चेअरमैन राशिद अली ने कहा कि अतिशीघ्र ही मंडल के साथ ही सभी ब्लॉकों,नगर,विधान सभा,तहसील,शहर की कमेटियां गठित कर दी जाएंगी उसके उपरांत जगह जगह स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन किया जायेगा और ज्वलंत समस्याओं के संबंध में प्रसाशन के उच्च अधिकारियों से मिलकर उसका समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा मदर टेरेसा फाउंडेशन के पदाधिकारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,और जिला अस्पताल पर समय समय पर भेज कर स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा अगर जहाँ भी कोई दिक्कत दिखाई देगी तो उच्च अधिकारियों से मिलकर उसका निराकरण कराने हेतु प्रयास किया जायेगा।



No comments:

Post a Comment