कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल ब्लॉक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने जरवल ब्लॉक प्रांगण में सुनीं लोगों की समस्याएं। व लोगों की समस्या का किया मौके पर निस्तारण,लोगों ने अपनी समस्या जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह से बताई जैसे आवास लाइट, लैटरीन, खड़ंजा हैंड पंप आदि जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने बताया की जो कार्य अधूरा है उसको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा,मैं चाहता हूं की जरवल ब्लाक के सभी ग्राम सभा मैं सुचारू रूप से विकास हो जिससे जरवल ब्लॉक का नाम रोशन हो।
जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह मौके पर जाकर सरकारी बीज कीटनाशक गोदाम का निरीक्षण कर लोगों को दी कीटनाशक दवा, इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना, भाजपा युवा नेता रामसमुझ यादव, सुरेश सिंह, शिवम यादव,राजकुमार यादव नासिर गंज व सभी सम्मानित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment