ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र के गांव जमुनियां खास निवासी सुशील कुमार पुत्र श्रीराम शर्मा के खपड़ैल पोश कच्चे घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई,जिससे घरेलू सामान जल गया,रविवार शाम करीब 6 बजे सुशील कुमार की पत्नी पूजा खाना बनाने के लिए एच पी गैस सिलेंडर को जला रही थी तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें देख घर मे शोर शराबा होने लगा जिससे आस पास के लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग से खपड़ैल पोश घर जलने लगा वमुशिकल ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया,आग बुझाते समय कई लोगो के हल्की लपटे लग गई,आग से एक रंगीन टीवी चारपाई बर्तन एव विस्तर सहित घरेलू सामान जलने से लगभग पचास हजार रुपयों का नुकसान हो गया,परिवार में कुल पांच सदस्य रहते है कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
हल्का लेखपाल झम्मनलाल ने बताया कि-गांव में आग लगने की सूचना मिली है मौके पर जाकर जाँच की जाएगी।




No comments:
Post a Comment