Tuesday, September 10, 2019

इसरो ने माना कि चांद से टकराया था 'विक्रम' लैंडर'

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
नई दिल्ली/भारत। चंद्रयान-2 के 'विक्रम' लैंडर को इसरो ने चांद की सतह पर खोज निकाला है। इसके साथ ही रविवार को इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि देखकर लगता है कि विक्रम लैंडर जाकर चांद की सतह से टकरा गया है। इसके साथ उन्होंने यह भी स्वीकार कर लिया है कि विक्रम लैंडर की प्लान की गई लैंडिंग सॉफ्ट नहीं रही।
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि हां, हमने चांद की सतह पर लैंडर को ढूंढ लिया है। यह जरूर चांद की सतह पर तेजी से गिरा होगा। इसके बाद जब इसरो चीफ के सिवन से पूछा गया कि क्या तेजी से चांद से टकराने के चलते लैंडर को नुकसान पहुंचा है, जिस पर सिवन ने कहा है कि वे अभी इस बात को नहीं जानते हैं। लेकिन कई अंतरिक्ष जानकारों का कहना है कि तेजी से चांद से टकराने के चलते विक्रम लैंडर को हुए नुकसान की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोवर प्रज्ञान अभी भी लैंडर के अंदर है। यह बात चंद्रयान-2 के ऑनबोर्ड कैमरे के जरिए खींची गई लैंडर की तस्वीर को देखकर पता चलती है। साथ ही इसरो ने यह भी बताया कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर जो कि पूरी तरह से स्वस्थ, सुरक्षित और सही तरह से काम कर रहा है, चंद्रमा के चक्कर लगातार लगा रहा है।

No comments:

Post a Comment