Friday, September 27, 2019

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते तीमारदारों को परेशानी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। एंबुलेंस चालकों के हड़ताल के चलते विकासखण्ड क्षेत्र बिशेश्वरगंज के मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं को लाने वाले एंबुलेंस 102 पर फोन करने के बाद भी कई जगहों पर एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों ने प्राईवेट चौपहिया वाहनों एवं मोटरसाइकिलों का सहारा लिया। चौपहिया वाहन भी न मिलने पर कुछ लोग मोटरसाइकिल से ही गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी पहुंच गए। जोगनी के फखरुद्दीन ने बताया कि सुबह पांच बजे जब एम्बुलेंस को फोन करने पर नही उठा तो मजबूरन अपनी गर्भवती पत्नी फातिमा को अपनी बाइक से लाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:30 तक सीएचसी बिशेश्वरगंज में 16 डिलीवरी हुई सबने प्राइवेट वाहनों का प्रयोग किया।

No comments:

Post a Comment