अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील सम्वाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड विशेश्वरगंज के अंतर्गत विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र के सभी 182 आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुपोषण माह कार्यक्रम के तहत वजन दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का वजन किया गया।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपा गुप्ता ने कई केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जिसमें रनियापुर गोबराही प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय, खानपुर मल्लोह, कंछर प्रथम समेत एक दर्जन आंगनवाड़ी केंद्रों निरीक्षण किया उन्होंने समय से रिपोर्ट बनाकर कार्यालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार की मंशा अनुसार सितंबर माह में सुपोषण माह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न तिथियों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगी इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा की स्थिति में सरकार की मंशा अनुरूप उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, वजन दिवस की गतिविधि को सही ढंग से क्रियान्वयन कराए जाने हेतु परियोजना कार्यालय पर तैनात मुख्य सेविकाओं में नूतन सिंह, श्यामा शर्मा, नरमी देवी, सहाना बेगम को अपने-अपने सेक्टर में आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया।

No comments:
Post a Comment