Saturday, September 7, 2019

अंगवस्त्र भेंटकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। शिक्षक दिवस के अवसर पर माया देवी इंटर कालेज बुलाकी पुरवा मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया ।कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि पयागपुर निशंक त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे ।उन्होंने सभी गुरूजनों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समाज सेवी व शिक्षक आनंद बिहारी शुक्ल व राष्ट्र पति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय ने मा सरस्वती व पूर्व राष्ट्र पति डा राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।अपने सम्बोधन मे श्री शुक्ल ने बच्चो से किया सम्बाद किया ।कार्यक्रम के आयोजक व विद्यालय के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार बिनोद तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment