Tuesday, September 3, 2019

शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन, विभिन्न नवाचारों पर चर्चा

अखिलेश श्रीवास्तव NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन हेतु विभिन्न नवाचारों पर विचार विमर्श किया गया ।इसी क्रम में एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें जनपद के शिक्षा से जुड़े हुए विभिन्न कवियों ने तथा शायरों ने प्रतिभाग किया। साहित्य प्रवाह नाम से आयोजित इस काव्य गोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । काव्य गोष्टी का आरंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया किया गया उनके साथ वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी , जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विजय मिश्रा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश कुमार चौबे के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ ।उसके बाद विभिन्न कवियों ने अपनी अपनी स्वरचित कविताएं तथा नज़्म पड़ा। 
काव्य पाठ करने वाले कवियों में जगदीश प्रसाद वर्मा मोहम्मद शफीक आलम ,शालिनी मिश्रा तिवारी, राजेश कुमार चौबे ,लाल नानपारावी, शिवकुमार मिश्र, अगम लाल ,श्रीकांत शुक्ला, बेचेलाल मौर्या ,कालीचरण, जितेंद्र कुमार प्रजापति, डॉक्टर आशा मिश्रा, मोहम्मद हारून, प्रतिमा शुक्ला ,रश्मि प्रभाकर, पीके प्रचंड तथा राधा कांत शुक्ला पथिक प्रमुख रहे। वित्त एवं लेखाधिकारी एसके विजय शंकर तिवारी ने भी इस अवसर पर अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत किया। 
कवि राजेश चौबे ने अपनी काव्य रचना सुनाते हुए सुनाया कि "अपने नसीब का वजन वह तोलते हुए मुझको तो  बदनसीब बना कर चला गया" प्रतिमा शुक्ला ने अपनी रचना सुनाते हुए कहा *अपने वीरों का प्रस्थान अब हमें सहन न होगा जब तक आतंक है जीवित कभी शांत मन् न होगा*  रश्मि प्रभाकर ने अपनी रचना सुनाते हुए कहा *जीवन है छोटा जीने की रफ्तार बहुत है इजहार कम है लेकिन इंकार बहुत है नफरत के सिलसिले बड़े हुए हैं हर तरफ किंतु दिखावा करते हैं कि प्यार बहुत है* हास्य कवि पीके प्रचंड ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा *सुबह लिखूंगा शाम लिखूंगा भारत तुझे प्रणाम लिखूंगा पल पल तेरे रक्षा के हित जीवन तेरे नाम लिखूंगा* कवि राधा कृष्ण शुक्ल पथिक  ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा है कि *कितने  हसीन चेहरे की चांदनी भी मचल रही है जरा संभलना मशाल वालों की रात करवट बदल रही है। 
इस अवसर पर गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडली अध्यक्ष घनश्याम मिश्र जिला मंत्री मनीष शर्मा मोहम्मद सादिक सतीश तिवारी घनश्याम बाजपेई श्रीराम भास्कर रामचंद्र शुक्ल किरण देवी कृष्णा त्रिपाठी नीता रघुवंशी मधु चौधरी श्री प्रकाश पटेल अरुण प्रकाश चौधरी डॉक्टर जाहिद नईम शब्बीर अहमद गिरजा शंकर पांडे गिरवर प्रसाद त्रिपाठी शमशेर सिंह सुशील वर्मा शशिन्द्र पाठक रामपाल यादव तथा जनपद के अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहत जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने किया।

No comments:

Post a Comment