सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर (बहराइच) उ0प्र0। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में वर्तमान समय में लोगों को वाटर सप्लाई से गन्दा पानी मिल रहा है जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है मगर नगर पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है मज़बूरी के कारण नगर वासी पानी को उबाल कर और छान कर जैसे तैसे पीने को मजबूर हैं ऐसा पानी पीने के कारण नगर वासी कई प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहे हैं नगर में पेट की बीमारी,पथरी,लिवर की समस्या जैसी बीमारी आम बात हो गई है ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व नगर पालिका क्षेत्र में कई किलोमीटर नई पाइप लाइन डाली गई थी और नगर पालिका प्रशासन ने पानी बिल 5 गुना बढ़ा दिया प्रति माह कनेक्शन धारियों से मोटा पानी बिल नगर पालिका प्रशासन वसूल कर रही है मगर उनकी सुविधा की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
नई वाटर सप्लाई डालने के बाद भी साफ और सुचारू रूप से नगर पालिका परिषद नगर वासियों को पानी उपलब्ध कराने में असफल दिखाई दे रही है डाली गई नई पाइप लाइन भी आये दिन फट जाती है या चोक हो जाया करती है इस कारण गन्दा और बदबूदार पानी लोगों को वाटर सप्लाई से मिलता है बताते चलें कि नगर पालिका में 2 बड़ी पानी की टंकी स्थापित है और वाटर सप्लाई के कनेक्शन धारी भी बड़ी संख्या में है और नगर पालिका प्रशासन कनेक्शन धारियों से प्रति माह 50 रुपया पानी का बिल भी वसूल करती है मगर स्वच्छ और सुचारू रूप से पानी सप्लाई नहीं करती है जबकि सबसे अधिक बीमारी पानी के कारण ही होती है नगर पालिका क्षेत्र में बगैर टिल्लू पम्प के लोगों के घरों में पानी पहुँचना नामुमकिन बात है किसी किसी दिन तो ऐसा होता है कि पूरा पूरा दिन बीत जाता है मगर पानी नहीं आता है बमुश्किल अगर पानी चालू होता है तो अधिकतर गन्दा और बदबूदार पानी लोगों को मिलता है इस कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है बीते चुनाव में जितने भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे सभी यह वायदा कर रहे थे कि चुनाव जीतने के बाद ही सबसे पहला काम यह करेंगे कि पानी के बिल को कम कर पूर्व की भांति कर देंगे और हर घर में स्वक्षय पानी बगैर पम्प के पहुचायेंगे मगर चुनाव ख़त्म कुर्सी मिलते ही सभी वायदे भूल गए न तो पानी का बिल कम हुवा और न ही साफ पानी जनता को मिल सका है आये दिन गन्दा पानी मिलने से नगर वासियों में रोष वायाप्त है नगर वासियों ने प्रशासन से इसका निराकरण किए जाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment