Thursday, September 5, 2019

गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाएं त्यौहार: एसडीएम

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - पुलिस चौकी राजा बाजार नानपारा में आगामी  गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें रास्तों  की साफ सफाई प्रकाश  जलापूर्ति की चर्चा हुई। इस मौके पर बोलते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा  संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा की हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के पर्व गणेशचतुर्थी एवं मोहर्रम  त्यौहार पड़ रहे हैं पर्व को आप लोग परंपरागत शांति पूर्वक और गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाएं हमें उम्मीद है कि आप सभी लोगों का सहयोग  रहेगा। 
इस मौके पर आयोजित बैठक को क्षेत्राधिकारी  अरुण चंद्र पंकज जायसवाल भाजपा नेता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल  मोहित राजू , नसीबन  निशा, महंत प्रेम नारायण दीक्षित,  सफीक कुरेशी, समी उल्ला खान, चुने राजा आदि ने संबोधित किया और सभी ने शांति पूर्वक त्यौहार मनाए जाने की अपील की बैठक में मुख्य रूप से प्रधान पीर गुलाम ,मोहम्मद हलीम बबलू, हाजी यूसुफ ,नसीम चौधरी, खैरुल निशा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment