ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में मुख्य मार्ग पर लगा सरकारी हैण्डपम्प महीनों से खराब पड़ा हुआ है,जिसकी बजह से मोहल्ला वासियो को मजबूरन अपने प्राइवेट चालीस पचास फिट गहरे नलों का विषैला पानी पीना पड़ रहा, जिससे लोगो मे कई तरह के रोग होने की संभावनाएं हो सकती है,इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोगो का आवागमन भी रहता,हैण्डपम्प खराब होने से लोगो को शुद्ध जल नही मिल पा रहा,नल के चारो तरफ घास अपना कब्जा जमाती चली आ रही।
देवेश गिरी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कम गहरे नलों का पानी पीने से कैल्सियम,मैग्नेशियम, की कमी हो जाती व लैड की मात्रा ज्यादा होने की बजह से कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती है।

No comments:
Post a Comment