सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा के मोहल्ला बेलदारन टोला, निकट राजा कोठी निवासी अतीक अहमद को मदर टेरेसा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मण्डल का वॉइस चेयरमैन मनोनीत किये जाने पर संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा अतीक अहमद के इष्ट मित्रो ने उनके आवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया। श्री अतीक ने बताया कि इस संस्था से जुड़कर वह समाज की उन्नति और राष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगे।

No comments:
Post a Comment