Monday, September 2, 2019

बोल बम की जयकारे लगाते सिद्धनाथमंदिर पहुंचे कावंड़िये

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0) आज कजरी तीज के पावन पर्व पर सिद्धनाथ बाबा काँवरिया संघ और बोल बम काँवरिया संघ मनकामेश्वर नाथ मन्दिर के सैकड़ो शिव भक्तों ने मरी माता मंदिर के सरयु घाट से जल लेकर झूमते नाचते बोल बम के जयकारों के साथ पैदल चल कर बाबा सिद्धनाथ मन्दिर में जल अर्पित किया मुख्य आकर्षण का केन्द्र महाकाल की पालकी रही जिसको देख कर महाकाल की याद आ जाती है। 
छोटे छोटे बच्चों में जोश देखने को मिला बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है नारे लगते हुए जल लेकर चल रहे थे सिद्धनाथ बाबा काँवरिया के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से हम लोग मरी माता मन्दिर से जल लेकर सिद्धनाथ बाबा मन्दिर पर जल चढ़ाते हैंबोल बम काँवरिया संघ के प्रेम तिवारी ने शिव जी की फोटो कानूनगो पूरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार यादव को भेंट की और बाबा कका तेरहवाँ साल से मरी माता से जल लेकर बाबा को अर्पित करते हैं मोहन लाल गोयल अखण्ड परम धाम के संजालक भी इस शोभा यात्रा में राम कुमार जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक़्तो ने जयकारो से गूँज रहा है शहर सिद्धनाथ मन्दिर में शिव भक्त्तो का लगी लम्बी लाइन महिलाओं ने सिद्घनाथ बाबा में जल अर्पित किया वही कांवरियों की पालकी यात्रा के साथ कांवरियों ने ब्राह्मणी पूरा गणेश पूजा स्थल पर आ कर रुके और जल अर्पित कर के बाद गणेश पूजा समिति द्वारा चाय नाश्ते की व्यवस्ता की जाती है नितिन जतिन रितेश हितेश रुझान शिद्धि मनीष गौरव आदि का काफी सहयोग रहता है।

No comments:

Post a Comment