Thursday, September 5, 2019

रोजगार सेवक के खिलाफ उठी आवाज तो देख लेने की धमकी


गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में विधान सभा बरखेड़ा कलीनगर तहसील के विकासखंड माधोटांडा अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरो कला निवासी ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार यादव पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा कला में मनरेगा व मिट्टी खुदाई का कार्य कई संपर्क मार्गों पर अलग-अलग  पिछले वित्तीय वर्षों में चार जगह हुआ दिखाया गया जिसमें एक कार्य में जमीनी तौर पर भगवान सिंह के प्लांट से निर्मल सिंह के खेत तक 2 दिन का काम बाकी है जिसमें रोजगार सेवक राजेश सिंह यादव ने 10 दिन की दिहाड़ी की जगह पर अपने करीबियों के नाम लगभग 20 से 25 दिन की  दिहाड़ी भरकर सरकारी धन का गबन किया है। जिसकी शिकायत कई बार जिला अधिकारी पीलीभीत एवं अन्य विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक रोजगार सेवक के खिलाफ ना ही कोई जांच हुई और ना कोई कार्यवाही। जिससे रोजगार सेवक के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सेवक के संबंध कई क्षेत्रीय नेताओं से भी हैं इसलिए अधिकारियों पर दबाव रहता है जिस कारण उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती इसके अलावा रोजगार सेवक ग्रामीणों को हर तरीके से देख लेने की धमकी भी देता है। हालांकि ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री, राज्यपाल व मंडलायुक्त बरेली से उक्त मामले में शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment