Thursday, September 12, 2019

मंत्री ने चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने गुरुवार को दूसरे दिन विकासखंड  बलहा के ग्राम केशवपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई सहकारिता मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय योजना सहित तमाम सारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों को केंद्र   सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई ग्राम पंचायत गुरु गुट्टा में भी ऐसी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों  की समस्याएं सुनी और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को अवगत कराया इस मौके पर उप जिलाधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय खंड विकास अधिकारी बलहा सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे मालूम हो कि कार्यक्रम  शुभारंभ के समय ग्राम पंचायत के प्रधान यासीन एवं नफीस खान ने मंत्री सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा  को माल्यार्पण किया।

No comments:

Post a Comment