Sunday, September 22, 2019

बिठूर के गंगाघाटों पर चला वृहत स्वच्छता अभियान

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बिठूर, कानपुर (उ0प्र0)। मां गंगा की स्वच्छता ही सेवा के तहत प्रत्येक रविवार की तरह आज बिठूर के गंगा घाटों पर गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस महाअभियान मैं पत्थर घाट बारादरी घाट भज्जू घाट गोदारा घाट सहित अन्य घाटों पर की गई। 
 
साफ- सफाई एवं गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलीथिन मूर्ति गंदगी आदि गंगा से बाहर निकाली गयी, वही गंदगी के बीच श्राद्ध तर्पण करने वाले तीर्थ यात्रियों वह पंडों से मां गंगा मे किसी भी प्रकार की गंदगी वा पॉलिथीन मूर्ति हवन सामग्री पूजन सामग्री आदि विसर्जन ना करने की अपील भी की गई वहीं सदस्यों ने बताया अब तीर्थ पर जलीय जीवो के अवैध शिकार पॉलीथिन के प्रयोग गंगा घाटों पर गंदगी तथा अराजकता को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी एवं  एस एस पी से करेंगे मुलाकात इस मौके पर बचचा तिवारी गोलू सिंह कल्लू मिश्रा राजू बाबा लालजी अवस्थी रामविलास अनिल निषाद अखिलेश शशांक शुक्ला बंऊवन मिश्रा संदीप शुक्ला काशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment