राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा (बहराइच) उ0प्र0। ग्राम पं0 गायघाट ब्लाक बलहा व ग्राम पं0 गुलरा ब्लाक मिंहिपुरवा ब्लाक में चैपाल लगाकर बहराइच विधानसभा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने जन समस्यायें सुनीं।
उ0प्र0 सरकार की पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री बहराइच सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने सर्व प्रथम सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चैपाल का शुभारम्भ किया। बलहा ब्लाक के ग्राम पं0 गायघाट व ग्राम पं0 गुलरा ब्लाक मिहिपुरवा प्राथमिक विद्यालय पर चैपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा।
मा0 अनुपमा जायसवाल जी ने दिव्यांग पंेशन योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी, बृद्धा पेंशन के लाभार्थी, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को योजना पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिया। मा0 अनुपमा जायसवाल जी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे में ग्रामवासियों को बताया। मा0 अनुपमा जायसवाल जी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभार्थी व उसके परिवार को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है इससे पहले जब गरीब व्यक्ति को बड़ी से बड़ी बीमारी आने पर खेत पात बेचकर इलाज कराना पड़ता था फिर भी कहीं न कहीं पैसे की तंगी आकर घेर लेती थी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कभी किसी को अपना खेत पात नहीं बेचना पड़ेगा।
मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गम गरीब परिवार की बिटिया का विवाह सरकार अनुदान देकर स्वयं करा रही है। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को 6 हजार रूपये हर साल दिये जा रहे हैं। पूर्व की सरकारें किसानो के सम्मान को बचाने के लिए कोई भी योजना नहीं चलाते थे परन्तु भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसान के सम्मान में केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेकों योजनायें चलाई है। जैसे कि किसान फसल बीमा योजना, किसान किसान दुर्घटना बीमा योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मन धन योजना जैसी अनेकों योजनायें चलाई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनायें सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वांस की नीति पर चल रही है। अगर योजना का लाभ सावित्री को मिला है तो सबाना को भी मिला है। अमित को मिला है तो अब्दुल भाई को भी मिला है। मोदी जी के द्वारा दिये गये मंत्रो पर राज्य सरकार कार्य करने के लिये प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला विस्तारक भाजपा, कमल बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभा सोनी, जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा, हेमा निगम, अजीत सिंह, वैभव जैन, मण्डल अध्यक्ष बलहा, मण्डल अध्यक्ष मिहिपुरवा, समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासीगण मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment