शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। रविवार को ग्राम सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके अजीतपुर बिल्हा में ग्राम प्रधान द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। जिसके लोकार्पण के लिए भाजपा विधायक बाबूराम पासवान खंड विकास अधिकारी को आमंत्रित किया गया था। रविवार गांव पहुंचे भाजपा विधायक का मौजूद ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा विधायक खंड विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। भाजपा विधायक जगराम पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिनका ग्रामीण लाभ उठाएं।
विधायक के आने की जानकारी से कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भाजपा विधायक के पहुंचते ही ग्रामीणों ने अपनी अपनी फरियादें सुनाना शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरनपुर वायां मैगलगंज नेशनल हाईवे से सिमरिया बाजार तक जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाए जिससे ग्रामीणों को आवागमन में समस्या का सामना ना करना पड़े। विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एपीओ आदर्श कुमार वर्मा,ग्राम प्रधान जागेश्वर दयाल छोटेलाल, विशम्बर दयाल, बबलू सिंह, देवकुमार सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment