Wednesday, September 4, 2019

बच्चा चोर की अफवाह में दौड़ते रहे रात भर ग्रामीण, महिला का पीछा किया

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। बच्चा चोरी की अपवाह को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है जिसको लेकर क्षेत्र के अधिकांश लोग  रात जाग कर गुजारते हैं, मंगलवार को क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में रात करीब ग्यारह बजे के गांव के मुख्य मार्ग से एक महिला बैग एव हाथ मे पेप्सी की बड़ी बोतल ले कर गुजर रही थी, गांव के व्यकितयों ने उसको आबाज देकर जाने का पता पूछा लेकिन महिला ने कोई जबाब नही दिया और चलती रही,देखने बालो ने बच्चा चोर महिला समझ कर उसका पीछा किया लेकिन वह कुछ दूर चल कर उन लोगो की आँखों से ओझल हो गई,इतने में शोर होने लगा कि बच्चा चोर महिला गांव में घुस आई है, वही गांव के बार्ड नम्बर नौ निवासी एक व्यकित जगपाल जोर जोर से शोर करते हुए कि मेरा बच्चा उठा लिया मेरा बच्चा उठा लिया कहते हुए अपने घर से भागने लगा इतने में ग्रामीणों की बड़ी भीड़ लग गई,गचौराहे पर ग्रामीण लाठी ठंडे लेकर जमा हो गए,गांव के बाहर गन्ने के खेत एव आम के बाग में बच्चा चोर को ढूढ़ते रहे लेकिन कही कोई नही मिला,अंत में जब बच्चा उठाने को लेकर शोर मचाने बाले के घर देख तो उनके घर पर सभी बच्चे सुरक्षित मिले,सुबह जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह महिला भोले बाबा के सतसंग से वापस अपने घर जा रही थी फिलहाल जब जानकारी जुटाई तो पूरा मामला फर्जी एक अपवाह साबित हुआ है।

No comments:

Post a Comment