Saturday, September 28, 2019

आवास मामले में रुपये मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। सरकार ने गरीबो के रहने के लिए आवासों की व्यवस्था में  कोई कोर कसर नही छोड़ी फिर भी लोग खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं ऐसा ही मामला तहसील कलीनगर के गांव न्यूरिया मल्लपुर में देखने को मिला है।

तहसील क्षेत्र के गांव मल्लपुर न्यूरिया निवासी बेबा नन्दरानी पत्नी श्यामाचरन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व सचिव पर आवास देने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है महिला ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार आवास न मिलने की शिकायत की तभी ग्राम प्रधान ने रुपये की मांग की थी रुपये न देने पर आवास नही दिया,महिला अपने परिवार के साथ कच्चे छप्पर पोस घर मे पन्नी डाल कर गुजर बसर कर रह रही है,जबकि आवास सूची में क्रमांक संख्या 37 पर महिला का नाम अंकित होने से आवास पात्रता की श्रेणी में आती है, ग्राम प्रधान शिवकुमार ने बताया कि-लगाए गए सभी आरोप झूठे है, आवास सूची में नाम था पूर्व में रहे सचिव ने कुछ नाम लिस्ट से काट दिए।

No comments:

Post a Comment