कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। जिला कानपुर नगर के अंतर्गत आने वाले भवानीपुर कुकरा देव शादीपुर पचोर वृत्तियां मंधना आदि के गांवों की भूमि यूपीएसआईडीसी संस्था द्वारा अधिग्रहण पूर्व में गई थी लेकिन सरकार द्वारा उचित मुआवजा न मिलने के कारण किसानों ने अपनी जमीन पर अपना कब्जा बनाए रखा जिसमें धरने के तहत यह निर्णय लिया गया यदि सरकार वर्तमान समय का सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजा नहीं देती है तो किसान अपनी भूमि को अधिग्रहण नहीं करने देंगे।
इस मौके पर तमाम गांवों के प्रधान एवं जनता के जनप्रतिनिधि एवं समाजवादी नौजवान सभा के मंडल अध्यक्ष चौधरी हरीश सिंह यादव किसानों के बीच में जा कर अपने विचार व्यक्त किए एवं कहा कि यह सरकार का दोहरा रवैया किसानों के साथ छलावा कर रही है एवं किसानों के साथ हर संभव कोशिश मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।


No comments:
Post a Comment