Thursday, September 5, 2019

जयंती पर महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण किया गया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कसौधन युवा मंच नानपारा की ओर से नगर के पुरानी बाजार स्थित महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत विद्यालय में महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण किया गया।  पुरानी बाजार स्थित महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत विद्यालय में कश्यप जयंती के अवसर पर कसौधन युवा मंच के संरक्षक प्रकाश वीर गुप्ता तथा कसौधन समाज बहराइच के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने संयुक्त रुप से मूर्ति का अनावरण किया गया ।अनावरण कार्यक्रम को पुरोहित पंडित प्रेम दीक्षित द्वारा हवन पूजन के साथ संपन्न कराया गया ।इस अवसर पर कसौधन युवा मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह  का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल गंज ,बहराइच ,रुपईडीहा तथा अन्य क्षेत्र के कसौधन समाज के संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कसौधन युवा मंच के संरक्षक प्रकाश वीर गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए महर्षि कश्यप के जीवन चरित्र तथा उनके आदर्शों पर चलने का अनुरोध किया तथा नेपालगंज से आये नंदलाल वैश्य ने कसौधन समाज को  जागृत करते हुए भारत नेपाल मैत्री संबंध के साथ आपसी भाईचारा कायम कर समाज की एकजुटता की बात कही  तथा डॉक्टर उमा शंकर वैश्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि कश्यप की तपोस्थली व कर्मस्थली कश्मीर आज पूरी तरीके से स्वतंत्र हुई है ।इससे कसौधन समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा देश की एकजुटता व समाज के उत्थान के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कसौधान युवा मंच के अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता तथा डॉक्टर शिव कृष्ण गुप्ता व राहुल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समाप्ति पर  समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा नेपाल राष्ट्रीय आये अतिथियों का तथा समाज के मार्गदर्शक मंडल के लोगों का समिति की ओर से अंग वस्त्र पहनाकर माल्यार्पण कर संस्था ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया ।इस मौके पर रामप्रताप गुप्ता, अजय कुमार ,अनिरुद्ध, सचिन, राहुल ,अशोक कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में कसौधन समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment