Monday, September 9, 2019

सपा की बैठक में बलहा उपचुनाव जीतने के टिप्स दिए गए

सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मिहींपुरवा (बहराइच) उ0प्र0। मिहींपुरवा कस्बे में सपा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उपचुनाव में जीत के लिए टिप्स दिए गए। सपा के पदाधिकारियों को जीत दिलाने की बात कही। 
बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा में स्थित अतिथि भवन में रविवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। बलहा उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाएं। राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने कहा कि उपचुनाव इतनी मेहनत करें कि पार्टी के प्रत्याशी को विजय मिले। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व शब्बीर अहमद ने कहा कि पार्टी दिन-रात मेहनत कर केंद्र व प्रदेश की नाकामियों से ग्रामीणों को अवगत करायें। जिससे पार्टी प्रत्याशी को जीत मिले। पूर्व ब्लाक प्रमुख जयंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के राज में मंहगाई बढ़ती जा रही है। मवेशी फसलेें चर रही हैं। इस मौके पर बालकिशुन यादव, सपा प्रत्याशी किरन भारती, डॉ. शौकत खां, शुएब अहमद रायनी, महताब रायनी, आशिक अली, राजेंद्र मौर्या, राजेश तिवारी समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment