Monday, September 9, 2019

परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, सुलझे कई मामले

संदीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पडरौना, कुुशीनगर(उ0प्र0)। महिला थाना पडरौना, कुशीनगर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें छः मामले पटल पर आए और सभी छः मामलों की सुनवाई की गयी। सभी छः मामले में कॉउंसलिंग प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय द्वारा दोनों तरफ की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया जिसने तीन जोड़ोंं फिर से एक दूजे के साथ रहने को तैयार कराते हुये बिदाई करा दी गई। तीन मामले में परिवार से संबंधित अन्य विबाद होने के कारण दोनों पक्षो को समझाते हुए पुनः कॉउंसलिंग के लिए अगले रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया।
बता दें कि प्रत्येक रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देश पर जनपद के एकलौता महिला थाना पर परामर्श केंद्र के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमे परिवारिक विवाद को दोनों पक्षों के आप असी सहमति के आधार पर मामलेे का हल निकाला जाता है। इसी कड़ी में आज 8 सितंबर को भी परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें  छ: मामले आए और सभी छः मामले में कॉउंसलिंग प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय द्वारा दोनों तरफ की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया जिसने तीन जोड़ोंं नें फिर से एक दूजे के साथ रहने को तैयार हुये जिनकी बिदाई करा दी गई। तीन मामले में परिवार से संबंधित अन्य विबाद होने के कारण दोनों पक्षो को समझाते हुए पुनः कॉउंसलिंग के लिए बुलाया गया।

No comments:

Post a Comment