Friday, September 27, 2019

मदरसा अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटियों का गठन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। शहर की कदीमी संस्था मदरसा अंजुमन इस्लामिया  बहरूल उलूम नानपारा की एक बैठक सरपरस्त मौलाना अब्दुल अली फारुकी लखनऊ की सदारत में मदरसे के मीटिंग हॉल में हुई जिसमें नई कमेटियों का गठन किया गया जो निम्न है। प्रबंध कमेटी मजलिस ए  मुनतजीमां  के सदर हाजी वदूद खान, नायब सदर  मौलाना जफर कमाल ,जनरल सेक्रेटरी सैयद  मंजूरउल हसन हाशमी, ज्वाइंट सेक्रेट्री मिर्जा कसीम बेग, के अलावा हाजी लियाकत अली, हाजी इकबाल खान, अनीस अहमद एडवोकेट, मास्टर जफर उल्ला, फरीदउद्दीन खान, मोहम्मद अलीम, शकील अहमद अंसारी  हाजी मोहम्मद यासीन वगैरा सदस्य चुने गए। 
इसके अलावा एक बैठक में मजलिस ए आम साधारण सभा का गठन किया गया जिसमें मौलाना जफर कमाल सदर ,शेख नौशाद अली नायब सदर, मास्टर अब्दुल सलाम  सेक्रेटरी के अलावा हनीफ एडवोकेट ,मिर्जा आरिफ बेग ,हाजी नूर मोहम्मद, शौकत अली फैजी, शाहिद अली, डॉक्टर सलीम ,अब्दुल वहाब, जुबेर अहमद ,हाजी मुजीब, लल्लन रायनी ,महबूब अहमद, हाजी नसीब उल्ला, समीउद्दीन खां मुन्ना मारिया, अतहर अली अजन वगैरा को मेंबर बनाया गया है । कमेटी के गठन के बाद लखनऊ से आए मौलाना अब्दुल अली फारुकी ने कहा कि इदारे का मकसद आवाम को फायदा पहुंचाना है  मदरसे के जिम्मेदार   अच्छी से अच्छी तालीम दें और लोगों को अच्छी राह बताएं  देश और समाज को ऊंचा उठाने का काम  करते रहें।

1 comment:

  1. Next time plz remember Master Zafar ullah is Haji Zafar ullah khan from 4 years back.

    ReplyDelete