Tuesday, September 10, 2019

सोने चांदी की ताजिया आकर्षण का केंद्र, अकीदत से नवीं

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। जनपद के क़स्बा नानपारा का मोहर्रम वैसे तो आस पास के कई जिलों में मशहूर है दूसरे जनपद के लोग नानपारा अपने रिश्तेदारी में आकर मोहर्रम का पर्व देखते और मनाते हैं। 
इस्लामी नया साल का नवीं मोहर्रम में मुस्लिम समुदाय के अकीदत मंद ताज़िया,रखते हैं मकबरा,कर्बला आदि बनाते हैं नवीं मोहर्रम में नानपारा के साथ ही टेपरी, बंजारन ताड़ा ,मलंगपुरवा आदि जगहों पर रखी जाने वाली ताज़िये बहुत मशहूर हैं नवीं मोहर्रम को दिन में लोगों के घरों में खिचड़ा बनता है इस दौरान रिश्तेदार, दोस्त अहबाब,एक दूसरे के घरों में जाकर खीचड़े का लुत्फ़ उठाते हैं नानपारा में नवीं मोहर्रम के उपलक्ष्य में रुपईडीहा रोड पर स्थित कलीम अंसारी के केले के ए सी प्लांट पर पूर्व चेयरमैन प्रत्यासी डॉ सकील अंसारी,की तरफ से खिचड़ा पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें नगर के संभ्रात लोग शामिल हुए। 
मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा नानपारा के प्रत्यासी मोहम्मद रमज़ान खान,महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी,शादाब खान,महसी के पूर्व प्रत्यासी पूर्व विधायक अली बहादर के पुत्र अली अकबर,पूर्व विधायक अली बहादर के भाई हाजी मोहम्मद यूसुफ़,सभासद रईस अंसारी,मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी मास्टर अख्तर , समाजसेवी पूर्व सपा नेता राशिद अली ,अब्दुल वहीद आढ़ती,हाजी गफ्फार,आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए नवीं मोहर्रम में क़स्बा नानपारा में रात्रि 9 बजे से चौक पर ताज़िया आने लगी नानपारा के निकट स्थित टेपरी का मोहर्रम और ताज़िया दूर दूर तक मशहूर हैं यहाँ पर रहने वाले बंजारा समुदाय के लोग अधिकतर काम और नौकरी के लिए बाहर रहते हैं मगर साल में मोहर्रम के समय अपने घर ज़रूर आते हैं। 
यहाँ पर बहुत बड़ी बड़ी ताज़िये रखी जाती है जिसको देखने के लिए रात्रि को नानपारा के साथ ही आप पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और गैर जनपद के लोग ताज़िये देखने आते हैं  यहाँ पर रखी जाने वाली ताज़िये लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं  इस बार जनपद के ग्राम तुलसीपुर इटहा में सोने और चांदी की ताज़िया रखी गई जिसको देखने के लिए दूर दूर से अकीदतमंद आये नानपारा में मुस्लिम समुदाय के साथ ही बाल्मीकि समुदाय और कुछ हिन्दू धर्म के लोग भी ताज़िये रखते हैं पूरी रात्रि महिलाओं,बच्चों,के साथ ही पुरुष पूरी रात्रि घूमते हैं और ताज़िया देखते हैं।

No comments:

Post a Comment