Thursday, September 19, 2019

पावर हाउस में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजन व भंडारा

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लोगों ने अपने-अपने घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पूरे विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा की,इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने वाहनों तथा मशीनों को धोकर उनकी साज सज्जा की तथा शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।विश्वकर्मा पूजा को लेकर कई स्थानों पर शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गई बड़ी बड़ी संख्या में लोगों ने इन प्रतिमाओं के दर्शन किए तथा माता टेक कर आशीर्वाद ली कई स्थानों पर सांस्कृतिक कर्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया विश्वकर्मा पूजा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से सह भोज का भी आयोजन किया गया। वही जरवल कस्बा के विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता दिनेश सिंह व महेश कुमार यादव के द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में बड़े धूमधाम से हवन पूजन कर किया गया व लोगों को प्रसाद वितरण किया, शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना,अनिल सोनी, राजेश गुप्ता,सुशील श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजकुमार,सुनील मोर्या,दीपू मिश्रा,प्रदीप कुमार,धनंजय, कफील अहमद,फैजान अहमद, कृपा,मुन्ना,रिजवान,हसमत अली, अनुज मोर्या,दिलीप वर्मा,रमेश यादव,मोवीन आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment