Saturday, September 14, 2019

खबर का असर "पुलिस बिकवाती है स्मैक" बयान वाला दारोगा स्थानान्तरित

डी0 पी0 श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश (बहराइच)। मालूम हो कि NNI चैनल पर पुलिस महकमे को बदनाम करने वाले बयान देने वाले दरोगा की एक्सक्लुसिव वीडियो खबर प्रसारित की गई थी जिस खबर का बड़ा असर पुलिस उच्चाधिकारियों पर हुआ, कोतवाली क्षेत्र के राजा बाजार के चौकी प्रभारी रहे अर्जुन कुमार भदौरिया का स्थान्तरण कोतवाली मुर्तिहा कर दिया गया है।
अर्जुन भदौरिया की तैनाती नानपारा के राजा बाजार में होते ही यह सुर्ख़ियों में बने हुए थे ज्ञात हो की भदौरिया ने जैसे ही चौकी प्रभारी का पदभार ग्रहण किया वैसे ही पुरानी बाजार में बंद चल रही बड़े जानवर की मांस मंडी पुनः स्थापित होने लगी इनका और मांस का अवैध कारोबार करने वालों का साथ अक्सर सार्वजानिक रूप से देखने को मिलता था इनकी ही सरपरस्ती में अवैध मांस मंडी गुलजार हो गई अवैध धंधा करने वालों की चांदी हो गई वर्षों से लोगों के पास रही किराये की दुकाने और मकान दारोगा जी पैसा लेकर दुकान ,मकान मालिक को दिलवाने लगें और इनके खिलाफ जो भी आवाज उठाने की कोशिश करता यह फर्जी केश लगाकर उसको जेल भेज देते थे वर्दी का खुल कर यह दुरूपयोग करने में माहिर हैं विगत दिनों इनका एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा यह अपनी चौकी पर बैठे किसी आदमी से बात करते हुए दिख रहे थे।
यह वीडियो में गाली देते हुए उस व्यक्ति से बता रहे हैं कि नानपारा में 90 प्रतिशत अवैध कारोबार किया जाता है यहाँ तक कि यह कहते हुए दिख रहे हैं कि नानपारा में स्मैक पुलिस बिक वाती है पुलिस पैसा लेती और स्मैक बिक रहा है पुलिस की मिलीभगत से ही सभी अपराध होते हैं यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था तभी से ही इनपर कार्यवाही किये जाने का कयास लगाया जाने लगा था आखिर कार पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर का चाबुक दारोगा जी पर चला और इनको यहाँ से स्थान्तरण कर मुर्तिहा कोतवाली भेज दिया गया है इनके स्थान पर थाना नवाबगंज में तैनात रहे चंद्र पाल को राजा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment