शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। विकास क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम पंचायत घुघचिहाई के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर खाकी के खौफ का कहर बरकरार है। जिसके चलते बीते सालों से डायल हंड्रेड की टीम भवन पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। जिसके चलते भवन में किसी प्रकार की कोई बैठक नहीं हो पा रही है। शिकायत के बावजूद भी समस्या को ध्यानार्ध में नहीं लाया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है। डायल हंड्रेड के कर्मी बीते सालों से भवन में रह रहे हैं। खाकी के डर से ग्रामीण शिकायत करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। ग्रामीण लोगों की जीविका सुरक्षा,गरीबी उन्मूलन और क्रय शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से मनरेगा की योजना को लागू किया गया था। घुघचिहाई का यह भवन लगभग 11लाख से अधिक धनराशि से बना है।भवन के अंदर बैठक करने व कार्यालय कक्ष सहित कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं।
गौरतलब है कि भवन में बैठक करने के लिए बनाए गए कमरों में डायल हंड्रेड की टीम ने चारपाई, बिस्तर ,कपड़े,कुर्सी सहित तमाम प्रकार का घरेलू सामान रखा है। जिसके चलते इस भवन में बैठक संभव नहीं हो पा रही हैं। भवन के अंदर दी गई तमाम तरह की सुविधा बेकार साबित हो रही है। मजदूरों की समस्या का समाधान उन्हें रोजगार की मांग आदि का निष्पादन इसी भवन में ग्राम प्रधान बा रोजगार सेवक के द्वारा किया जाना चाहिए था जो कि नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाले कानून मनरेगा की स्थिति इन दिनों जिले में ठीक नहीं है। हालांकि मनरेगा को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की केंद्र सरकार ने बड़े ही जोर-शोर के साथ लागू किया था। रोजगार के अधिकार की मांग को लेकर जिले व प्रदेशों में आंदोलन व धरना प्रदर्शन भी हुए थे तब जाकर केंद्र सरकार यह कानून लाई थी।घुघचिहाई के इस भवन में डायल हंड्रेड की टीम फ्री में विद्युत सप्लाई भी यूज कर रही है। क्षेत्रीय मजदूर पलायन ना करें उन्हें गांव में ही 100 दिन का रोजगार दिया जाए इसके लिए मनरेगा को लागू करने के साथ-साथ आधारभूत संरचना तैयार करने की दिशा में पहल हुई। ग्रामीण रोजगार अधिनियम में संशोधन के माध्यम से गांव में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण कराया गया था। तहसील क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में यह भवन अपूर्ण पड़े हैं। जिन ग्राम पंचायतों में यह भवन पूर्ण रूप से बन चुके हैं उनमें ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा हैं। घुघचिहाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बीते सालों से डायल हंड्रेड का कब्जा है।

No comments:
Post a Comment