Monday, September 30, 2019

शौकत अली फ़ैज़ी निजी संस्था के प्रदेश महासचिव मनोनीत

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर (बहराइच) उ0प्र0। मदर टेरेसा फाउंडेशन ने क़स्बा नानपारा निवासी पूर्व अध्यक्ष प्रत्यासी नगर पालिका परिषद पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शौकत अली फ़ैज़ी को संस्था का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है नवनियुक्त प्रदेश महासचिव शौकत अली फ़ैज़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व विधायक पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान व राष्ट्रीय चेअरमैन डॉ नासिर खान ने मनोनयन पत्र जारी कर यह ज़िम्मेदारी दी है इस दौरान पार्टी कार्यालय पर देवी पाटन मंडल के चेअरमैन राशिद अली ,ख्वाती प्राप्त शायर अनवर फरीदी,तारिक़ अली आदि फाउंडेशन के पदाधिकारीं मौजूद रहे श्री फ़ैज़ी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर मंडल उपाध्यक्ष अतीक अहमद, महासचिव एडवोकेट अज़ीज़ अहमद पत्रकार,मंडल सचिव डॉ मोहम्मद रफ़ी,बहराइच सदर चेअरमैन मोहम्मद शब्बीर खान,नानपारा नगर चेअरमैन सहाबुद्दीन खान,जीशान अहमद,मोहम्मद अरशद ,बलहा विधानसभा अध्यक्ष कय्यूम खान,सहादत अली,फिरोज खान,डॉ मतीन बाबू आदि लोगों ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment