Sunday, September 8, 2019

मोहर्रम की सातवीं का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी/मो0 इरशाद (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साथ में मोहर्रम का  पर्व परंपरागत शांति पूर्वक संपन्न हो गया मोहर्रम के अवसर पर ग्राम  मलंग पुरवा ,राजा पुरवा, सलीका बाद,  भांजा पुरवा, हकीम पुरवा एवं  नानपारा नगर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों ने  आलम निकालकर पुरानी बाजार एवं इमामगंज चौराहा होते हुए पानी टंकी के पास मिलान किया इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद कोतवाल संतोष कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार शुक्ला चौकी इंचार्ज भदोरिया आदि भ्रमण कर रहे थे। 
"मोहर्रम की सातवीं बहुत ही अकीदत के साथ मनाई गई"
नानपारा नगर में मोहर्रम की सातवीं बहुत ही शांतिपूर्वक और *इमाम हुसैन* की याद में मनाई जाती है कर्बला में शहीद हुए *इमाम हुसैन* की याद में लोग शहर के चारों तरफ आलम घुमाते हैं और या अली या हुसैन का नारा लगाते रहते हैं और प्यारे इमाम हुसैन की याद में खीर शरबत पानी खिचड़ा आदि बांटते हैं और इमाम हुसैन कर्बला पर शहीद हुए उनकी यादें ताजा करते रहते हैं। मोहर्रम के इस जुलूस को संपन्न कराने में मुख्य रूप से मोहर्रम कमेटी के नसीम चौधरी, बसीर पहलवान ,मुस्लिम विकास समितिै के  सैयद अब्दुल वाली, कौमी एकता कमेटी के डॉक्टर शकील अंसारी, भोला कुरेशी शफी कुरैशी, प्रधान पीर गुलाम आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment