Wednesday, September 25, 2019

लेखपाल व अधिवक्ता विवाद प्रकरण पर लेखपालों ने दिया धरना

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। कन्नौज के तहसील छिबरामऊ में लेखपाल व अधिवक्ता विवाद प्रकरण में  प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर की गई अनिश्चित कालीन हड़ताल के आह्वान पर नानपारा के लेखपालो ने बुधवार को अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। जिसमे तहसील कर्मी भी शामिल हुए।  लेखपालो ने एसडीएम नानपारा को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। तहसील नानपारा की समस्त अदालत बंद रही। तहसील का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नानपारा अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, मंत्री मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में बुधवार को धरना शुरू हुआ।
 लेखपालो ने अवगत कराया की जिला कन्नौज के छिबरामऊ के अधिवक्ता द्वारा ई डब्लू एस प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगवाने को लेकर महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। अधिवक्ताओ ने लेखपालो को मार पीटा।अधिवक्ता ने लेखपालो पर मुकदमा दर्ज करवाया उसके बाद लेखपालो ने मुकदमा दर्ज करवाया। दोषी को अब तक गिरफ्तार नही किया गया।  परेशान होकर कन्नौज के लेखपालो ने त्यागपत्र लिख दिया। समस्त जनपद के लेखपाल हड़ताल कर रहे है। लेखपालो ने मांग करते हुए कहा दोषी अधिवक्ता की गिरफ्तारी की जाय, दोषी अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस निरस्त की जाय।अधिवक्ता की ओर से लेखपालो पर दर्ज एफ़आईआर समाप्त की जाए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को हटाया जाये सहित 5 सूत्रीय ज्ञापन पत्र एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा को सौंपा गया। इस मौके पर लेखपाल अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रीती मिश्र, राम केवल, कृष्ण कुमार व तहसीलकर्मी वकील अहमद, संजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, रजिस्टार कानूनगो कौशल कुमार, आदि सभी कर्मी शामिल रहे। तहसील के समस्त कार्यालय बंद रहे।

No comments:

Post a Comment