कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच के थाना कैसरगंज में शान्ति समिति की बैठक एस0 डी0एम0 व सी0 ओ0 की अध्यक्षता के बीच हुई। थानाध्यक्ष कैसरगंज संजय सिंह भी रहे मौजूद। त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा के मद्देनजर आज थाना कैसर गंज में शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में जहाँ जहां मूर्तियां स्थापित होती हैं वहाँ के समिति के पदाधिकारी व सम्बंधित गाँव के प्रधान व सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी कैसर गंज ने लोगों को बताया कि कहीं भी नई परम्परा की अनुमति नहीं है।शासन के निर्देशानुसार कोई भी ब्यक्ति बिसर्जन में नशे की हालत में न मिले अगर मिलता है तो सम्बंधित समिति का उत्तरदायित्व होगा। सी0 ओ0 कैसरगंज टी पी त्रिवेदी ने बताया की मूर्ति स्थापना से लेकर विषर्जन तक डी जे पर कोई भी गाना ऐसा न बजाये जो किसी को ठेश पहुँचे यदि ऐसा पाया जाता है तो डी जे संचालक ही जिम्मेदार होगा सौहार्द्र बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं है , अगर कोई भी ब्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।और लाइट का काम करने वाले मूर्ति स्थल पर लाइटिंग की सजावट में बिजली के तारों को खुला न छोडें उसमे टेप का उपयोग अवश्य करें ताकि बिजली से और खुले तारों से बचा जासके। एस0 ओ0 कैसरगंज संजय कुमार सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार त्योहार मनाये ,प्रशासन आपके साथ है, अगर कोई भी ब्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने की मंशा जाहिर की तो कानून उसको उसके किये की सख्त सजा देगा। आपसी भाई चारा बनाये रखें और शांति पूर्वक त्योहार मनायें।

No comments:
Post a Comment